उत्तरप्रदेश

श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकराई: मची चीख पुकार, 20 जख्मी

सहारनपुर: जिले में बृहस्पतिवार को देहरादून-पंचकूला राजमार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से उस पर सवार 20 श्रद्धालु घायल हो गये। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने बताया कि श्रद्धालु हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर मिनी बस से हरियाणा के कैथल लौट रहे थे।

 उनके मुताबिक, इसी दौरान देहरादून-पंचकूला राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास उनकी बस का चालक किसी वाहन को बचाने की कोशिश में गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और उसका वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि बस में कुल 26 श्रद्धालु सवार थे जिनमें से 20 लोग इस घटना में जख्मी हो गये और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button