दहेज में लड़के को चाहिए था बुलेट, पीछे लड़की के प्रेमी ने कर दिया कांड, सबके सामने दुल्हन हुई फरार!

देश के कई हिस्सों में आज भी दहेज की वजह से लड़की वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इस कुप्रथा के नाम पर आए दिन कई महिलाओं को अपनी जान गंवानी पड़ती है. दहेज की डिमांड से जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि जयमाल के लिए स्टेज पर दुल्हन के साथ बैठा दूल्हा शादी करने से इनकार कर रहा है. वह कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि जब तक कि उसे बुलेट नहीं मिल जाता, तब तक वो शादी नहीं करेगा. इधर पीछे एक मुंह बांधे हुए शख्स ने दुल्हन का मांग भर दिया और उसे लेकर फरार हो गया.
वीडियो में लड़के का ध्यान अपनी होने वाली दुल्हन के तरफ बिल्कुल नहीं है. उसे बस बुलेट ही चाहिए. वह कह रहा है कि हमें बुलेट चाहिए थी और आपने अपाचे दी है. जब तक बुलेट नहीं मिलेगा तब वो शादी नहीं करेगा. इसी बीच स्टेज के पीछे से एक मुंह बांधा हुआ शख्स दुल्हन की मांग भरने लगता है. दुल्हन चुपचाप उसे ऐसा करते हुए देखती है और जैसे ही मांग भराई का रिवाज वो पूरा करता है, दुल्हन चुपचाप उठकर उसके साथ चली जाती है. हालांकि, ये वीडियो स्क्रिप्टेड है, क्योंकि दूल्हे के सामने मौजूद लोग ये सब चुपचाप देख रहे होते हैं. अगर ऐसा वाकई में होता तो निश्चित रुप से दुल्हन का प्रेमी ऐसी हरकत नहीं कर पाता. ऐसे में साफ कहा जा सकता है कि ये वीडियो सिर्फ मनोरंजन के उदेश्य से ही बनाया गया होगा.
हालांकि, इस तरह के वीडियो को बनाकर वायरल होने का तरीका बिल्कुल गलत है. सोशल मीडिया के जमाने में लोग ऐसे फर्जी वीडियो को असली मान लेते हैं. शायद यही वजह है कि यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे अब तक 50 लाख लोगों ने देखा है, वहीं 1 लाख 56 हजार बार शेयर किया गया है. वहीं, 1 लाख 46 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया, जबकि 1 हजार के आसपास कमेंट्स आए हैं. इंस्टाग्राम पर रिया राजपूत (riya_rajpoot16) नाम के प्रोफाइल से इस वीडियो को शेयर किया गया है. अमूमन इस प्रोफाइल पर ऐसे फर्जी टाइप के कंटेंट की भरमार है.



