जरा हट के

शिकार के लालच में 1 फुट लंबा चाकू निगल गया कोबरा सांप, हालत हुई खराब, फिर जो हुआ उसे…

फीचर डेस्क, यह घटना एक गांव के घर में घटी, जहां एक व्यक्ति के रसोई में गलती से एक स्टील का 12 इंच लंबा चाकू नीचे गिर गया था। उसी समय एक कोबरा खाना ढूंढते हुए उस घर में घुस आया। जब उसकी नजर चमकते हुए चाकू पर पड़ी तो उसने उसे खाना समझ लिया और बिना कुछ सोचे-समझे निगल गया।

कोबरा सांपों को उनकी ताकत और लचकदार शरीर के लिए जाना जाता है। उनके जबड़े इतने लचीले होते हैं कि वे बड़े से बड़ा शिकार भी आसानी से निगल सकते हैं। उनका पाचन तंत्र इतना मजबूत होता है कि वे शिकार की हड्डियों तक को पचा लेते हैं। आमतौर पर कोबरा जिंदा जीवों को ही शिकार बनाते हैं, लेकिन कर्नाटक के एक गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना एक गांव के घर में घटी, जहां एक व्यक्ति के रसोई में गलती से एक स्टील का 12 इंच लंबा चाकू नीचे गिर गया था। उसी समय एक कोबरा खाना ढूंढते हुए उस घर में घुस आया। जब उसकी नजर चमकते हुए चाकू पर पड़ी तो उसने उसे खाना समझ लिया और बिना कुछ सोचे-समझे निगल गया। कुछ समय बाद जब घरवालों ने सांप को रसोई में देखा तो घबराहट में उन्होंने तुरंत एक स्थानीय स्नेक रेस्क्यू टीम को फोन किया। रेस्क्यू टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। उन्होंने देखा कि कोबरा की हालत ठीक नहीं है और उसके शरीर के अंदर कुछ अजीब सी चीज नजर आ रही है। टीम ने तुरंत एक पशु डॉक्टर की मदद ली और कोबरा का इलाज शुरू किया।

कोबरा का किया गया रेस्क्यू
डॉक्टर और रेस्क्यू टीम ने मिलकर कोबरा का बेहद सावधानी से इलाज किया। यह एक नाजुक ऑपरेशन जैसा था क्योंकि सांप के शरीर में चाकू था, जो उसके उसे नुकसान पहुंचा सकता था। लेकिन टीम की सूझबूझ से चाकू को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। सबसे राहत की बात यह रही कि कोबरा को कोई गंभीर चोट नहीं आई। इलाज के बाद जब वह पूरी तरह से ठीक हो गया तो उसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया गया। इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। खासतौर पर @Madrassan_Pinky और @path2shah नाम के एक्स यूजर्स ने इसे शेयर किया है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और रेस्क्यू टीम की सराहना कर रहे हैं।

लोगों ने की रेस्क्यू टीम की खूब सराहना
सांपों के व्यवहार से जुड़े जानकारों का कहना है कि सांपों का इन चीजों को निगलना काफी कम देखा गया है। आमतौर पर वे सिर्फ जिंदा शिकार को ही निगलते हैं। इस घटना में जो सबसे बड़ी बात रही, वह यह थी कि समय पर कार्रवाई की गई, जिससे एक सांप की जान बचाई जा सकी। इसलिए लोग रेस्क्यू टीम की काफी सराहना भी कर रहे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button