रोजगार

मऊ में यहां 11 जून को लगेगा रोजगार मेला, नौकरी के साथ मिलेगा इतना वेतन

मऊः यदि आप बेरोजगार है और रोजगार की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. मऊ जनपद में अब बेरोजगारों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर मिल रहा है. यदि आप चाहते है कि आपको एक अच्छा रोजगार मिले तो आप इस रोजगार मेले में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते है. यहां एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा.

लोकल 18 से बात करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई सहादतपुरा मऊ के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले के अंतर्गत 11 जून 2025 को विजन इंडिया- जीएमआर इलेक्ट्रिक प्रालि में टेक्निशियन, हेल्पर आदि पदों पर कैंपस चयन के माध्यम से भर्ती की जाएगी.

अगर आप इस रोजगार मेले में भाग लेना चाहते है तो इसके लिए आपकी योग्यता हाईस्कूल, इंटर, एवं आईटीआई इलेक्ट्रिशियन, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण होनी चाहिए. इस मेले में बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से उनके योग्यता के अनुसार भर्तियां की जाएंगी. रोजगार पाने वाले अभ्यर्थियों को वेतन रु0-15000 से 18000 तक दिया जाएगा.

अगर आपका इस मेले में चयन हो जाता है तो आपका कार्यस्थल मऊ जनपद के लिए निर्धारित किया जाएगा. मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है. पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैंपस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से होगा. इसलिए यदि आप चाहते है कि आपको एक बेहतर रोजगार मिले तो आप इस रोजगार मेले में भाग ले सकते है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button