महाराष्ट्र

लाल सलाम का खात्मा तय, महाराष्ट्र में 12 नक्सलियों का सरेंडर, कवंडे गांव पहुंचने वाले फडणवीस बने पहले सीएम

नागपुर/गढ़चिरौली: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित गडचिरोली जिले में कवंडे गांव में 12 कुख्यात नक्सलियों ने अत्याधुनिक हथियारों के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थित में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों पर 1 करोड़ से ज्यादा का इनामी राशि थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले को हमने भारत के संविधान की एक प्रति भेंट दी। पुनर्वास में लॉयड जैसे उद्योगों ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। इस जिले को रोजगार युक्त बनाया जाना चाहिए और भारत की स्टील सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पिछले डेढ़ साल में 28 माओवादी मारे गए हैं, 31 माओवादी गिरफ्तार किए गए, जबकि 44 ने आत्मसमर्पण किया है। यह एक नया रिकॉर्ड है। जिन लोगों पर भारी इनाम था, उनमें से कई अब माओवाद छोड़ रहे हैं और सामान्य जीवन में लौट रहे हैं।

नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर
सी-60 जवानों के सत्कार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि उन्होंने कवंडे आउटपोस्ट का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस बल ने महज 24 घंटे में कवंडे पोस्ट का निर्माण किया। यह महज एक पुलिस स्टेशन नहीं है, बल्कि शासन-प्रशासन को लोगों तक पहुंचाने की पहल है। हमारे जवानों ने कवंडे में बहुत कठिन ऑपरेशन किए। उन्होंने सी-60 जवानों को सम्मानित किया और उन्हें अत्याधुनिक एके-103 हथियार और पिस्तौल, बुलेटप्रूफ जैकेट भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। हमारा लक्ष्य मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करना है। महाराष्ट्र में 4 साल से नक्सलियों की भर्ती पूरी तरह बंद है। लेकिन दूसरे राज्यों से होती थी। परंतु केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बहुत सख्त कदम उठाए और अब नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर है।

पुल का ड्रोन से निरीक्षण
महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर बने पुल का ड्रोन से मुख्यमंत्री फडणवीस ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह पुल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को मुख्यधारा से जोड़ने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होगा। राज्य राजमार्ग 380 पर 100 मीटर चौड़े कोरमा नाले पर वर्तमान में 120 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है, जिससे महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों के बीच सीधा संपर्क हो सकेगा।

13 पूर्व नक्सलियों का सामूहिक विवाह
शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरोली जिले में महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित कवंडे गांव पहुंचे। इस अति दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने वाले वे राज्य के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में करोड़ों रुपये के इनामी नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने की यह पहली घटना है। गडचिरोली में आत्मसमर्पण कर चुके 13 पूर्व नक्सलियों का सामूहिक विवाह समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल हुए और नवदंपत्तियों को नव जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button