मध्यप्रदेश

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी स्नान के दौरान तीन युवक डूबे, दो को बचाया एक की तलाश जारी

खंडवा।: मध्य प्रदेश के खंडवा में तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी स्नान के दौरान हादसा हो गया, जिसमें तीन युवक डूब गए गोताखोर व होमगार्ड जवानों ने दो युवकों को बचा लिया एक की तलाश जारी है। दरअसल घटना तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर की बताई जा रही है। जहां शनिवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर से 20 लोग परिवार सहित ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा स्नान करने पहुंचे थे। 

इस दौरान स्नान करते हुए तीन लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे लेकिन घाट पर मौजूद होमगार्ड के सैनिकों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर दो लोगों को बचा लिया है। वहीं कानपुर निवासी कृष्णा साहू पिता संतोष साहू गहरे पानी में जाकर डूब गया जिसकी खोज लगातार गोताखोर कर रहे हैं।

मामले में ओंकारेश्वर नाविक संघ के सचिव अरुण वर्मा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा ओंकारेश्वर के प्रत्येक घाटों पर ओंकारेश्वर डैम से पानी का वाटर लेवल सामान्य ना होने के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है। डूबने की घटनाएं प्रत्येक घाटों पर होती है। वह तो गनीमत  रही कि घाट पर सैनिकन एसडीआरएफ जवान व नाविक गोताखोरों की मदद से दो लोगों को बचा लिया लेकिन कृष्णा साहू नर्मदा नदी की गहराइयों में डूब गया जिसकी तलाश लगातार जारी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button