उत्तरप्रदेश

बाप-बेटे ने किया अगवा; दो साल की मासूम के सामने 28 दिनों तक नोचा जिस्म, रोती बिलखती रही वो…

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी दरिंदों ने विवाहिता के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। बाप और बेटे ने मिलकर विवाहिता को अगवा किया, उसे बंधक बनाया और फिर 28 दिनों तक उसके जिस्म को नोचते रहे। महिला की दो साल की बच्ची भी उसके साथ थी। वो हाथ जोड़कर दरिंदों से मिन्नतें कर रही थी कि उसे छोड़ दिया जाए, लेकिन आरोपियों को उस पर जरा भी तरस नहीं आया और वो उसके जिस्म से अपने हवस की प्यास बुझाते रहे। 

28 दिन तक बनाया बंधक 
जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर जनपद की रहने वाली एक महिला ने एसपी को शिकायत पत्र देकर अपने साथ हुई दरिंदगी को बयान किया है। उसने शिकायत पत्र में दन्नाहार क्षेत्र के खजूरखेड़ा गांव निवासी एक पिता-पुत्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि करीब एक महीने पहले वो अपने बीमार पति के इलाज के लिए 30 हजार रुपये लेकर फर्रुखाबाद गई थीं। यहां पर वैन में सवार होकर पिता-पुत्र और एक महिला ने उन्हें तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। आरोपियों ने उन्हें गाड़ी में बैठाकर अज्ञात स्थान पर 28 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। 

मासूम बच्ची को भी पीटते थे दरिंदे 
पीड़िता का आरोप है कि उसे 28 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ उसकी दो साल की मासूम बच्ची भी थी। उसने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी बच्ची रोती थी तो आरोपी उसकी भी पिटाई करते थे। वो हाथ जोड़कर उन दरिंदों से छोड़ देने की गुहार लगाती थी, लेकिन आरोपियों को उस पर और उसकी मासूम बच्ची पर जरा भी तरस नहीं आया। फिर 29वें दिन वो मौका देखकर किसी तरह से वहां से भाग निकलीं। घर पहुंचकर पीड़िता ने अपने परिवार वालों को सारी घटना बताई। वो परिजनों के साथ थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगा रही है। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button