मनोरंजन

आ गई कन्नप्पा की नई रिलीज डेट, इस दिन महादेव बनकर थिएटर्स में गर्दा उड़ाएंगे Akshay Kumar

 नई दिल्ली। Kannappa New Release Date: हिंदी सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ने के बाद अक्षय कुमार तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने के लिए एकदम तैयार हैं। उनकी पहली तेलुगु फिल्म कन्नप्पा है जिसमें विष्णु मंचू, मोहनलाल और प्रभास जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक बार फिर महादेव की भूमिका में दिखाई देंगे।

मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनने वाली कन्नप्पा का निर्माण मोहन बाबू कर रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है, जिसको लेकर लंबे समय से इंतजार हो रहा है। पहले यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण यह टाल दी गई थी। अब इसकी नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।

कन्नप्पा की नई रिलीज डेट अनाउंस

कन्नप्पा भले ही 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में न पहुंच पाई हो, लेकिन यह जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। मेकर्स ने रविवार को कन्नप्पा की नई रिलीज डेट का एलान किया है। नए पोस्टर में अक्षय कुमार महादेव की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “एक निडर शिकारी। एक दिव्य भक्त। उनकी आस्था ने स्वर्ग को हिला दिया। समर्पण के अंतिम प्रतीक कन्नप्पा की अनकही कहानी।” इसी के साथ बताया गया है कि कन्नप्पा मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में 27 जून को रिलीज होगी।

कन्नप्पा एक शिव भक्त की कहानी है, जो पहले नास्तिक था। मगर एक दिन वह भगवान शिव का भक्त बन जाता है। वह अपनी भक्ति में इतना लीन हो जाता है कि वह अपनी आंखें तक फोड़ देता है। फिल्म में कन्नप्पा का किरदार विष्णु मंचू निभा रहे हैं।

वहीं, प्रभास नंदीस्वरुडु का किरदार निभा रहे हैं। ओएमजी 2 के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर महादेव की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, नयनतारा, काजल अग्रवाल, प्रीति मुकुंदन और जोसिता अनोला जैसे हीरोइनें भी अहम भूमिका में होंगी। सुपरस्टार मोहनलाल का फिल्म में कैमियो रोल होगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button