स्वास्थ्य

गर्मी में कार की प्लास्टिक बोतल बन सकती है जहर का घर

गर्मी के दिनों में जब प्यास लगती है, तो कार में रखी प्लास्टिक बोतल से पानी पी लेना आम बात है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह आदत आपकी सेहत के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है? धूप में खड़ी कार के अंदर का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाता है। ऐसे तापमान में प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने से हानिकारक रसायन निकल सकते हैं जो पानी में घुलकर हमारे शरीर में चले जाते हैं।

डॉ पीयूष मिश्रा, जनरल फिजिशियन एंड इम्यूनाइजेशन ऑफिसर ,नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट, नई दिल्ली, के मुताबिक प्लास्टिक की बोतलें आमतौर पर PET यानी पॉलीएथिलीन टेरेफ्थेलेट से बनी होती हैं। जब ये बोतलें तेज गर्मी के संपर्क में आती हैं, तो इनमें से BPA और फ्थेलेट्स जैसे केमिकल्स निकल सकते हैं। ये रसायन हार्मोनल बदलाव, कैंसर, और प्रजनन समस्याओं से जुड़े माने जाते हैं। खासकर अगर बोतल पुरानी या कई बार रीफिल की गई हो, तो खतरा और बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि धूप में रखी प्लास्टिक बोतलें धीरे-धीरे शरीर में ज़हर भर सकती हैं। इसलिए यह ज़रूरी है कि हम इस आम पर बेहद खतरनाक आदत के बारे में जागरूक हों और समय रहते सचेत हो जाएं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button