महाराष्ट्र

लापता महिला पुलिस इंस्पेक्टर अश्विनी बिद्रे, 2 साल बाद खुला हत्या का राज, पर नहीं मिले टुकड़े, 9 साल बाद फिर चर्चा में

मुंबई : महाराष्ट्र पुलिस में उसका नाम था। उसे राष्ट्रपति पदक मिला था। इस इंस्पेक्टर की अलग हनक हुआ करती थी। फिर एक दिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि यह इंस्पेक्टर गिरफ्तार हुआ और जेल भेजा गया। मामला रोंगटे खड़ा कर देने वाला था। इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर ने जो किया, उसने हर किसी को हिलाकर रख दिया। उसे अपने साथ काम करने वाली महिला पुलिस इंस्पेक्टर अश्विनी बिद्रे से प्यार हो गया। दोनों लिव-इन-रिलेशन में रहने लगे।

फिर एक दिन अचानक अश्विनी लापता हो गई। अभय भी उसके लापता होने का ड्रामा करता रहा। फिर पुलिस की जांच में सामने आया कि अभय ने उसके के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें झाड़ियों में फेंक दिए। तमाम कोशिश के बाद भी आज तक अश्विनी की लाश के टुकड़े नहीं मिले। अब यह केस एक बार फिर चर्चा में है।

कोल्हापुर की रहने वाली थी अश्विनी

अश्विनी बिद्रे कोल्हापुर की रहनेवाली थी। उसकी शादी 2005 में राजू गोरे नाम के व्यक्ति से हुई थी। शादी के दो साल बाद उसने महाराष्ट्र PSC पास किया और पुलिस में सब इंस्पेक्टर बन गई। उसकी पहली पोस्टिंग पुणे में हुई। तीन साल बाद अश्विनी का ट्रांसफर सांगली में हो गया। उसका पति राजू गोरे और डेढ़ साल की बेटी सांगली आ गए

पहली पोस्टिंग में ही हुआ प्यार

अश्विनी की मुलाकात अपने सीनियर अभय कुरुंदकर से हुई। दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। उनका अफेयर चलता रहा। 2013 में अश्विनी की पोस्टिंग रत्नागिरी में कर दी गई। अभय, अश्विनी से मलने 170 किमी दूर रत्नागिरी आने लगा। अभय कुरुंदकर भी शादीशुदा था और उसके दो बच्चे थे। हालांकि अभय और अश्विनी ने साथ रहने का फैसला किया।

पति से अलग होकर अभय के साथ लिव इन में रहने लगी

अश्विनी ने अक्टूबर 2014 में अपने पति से अलग हो गई। दोनों  लिव-इन-रिलेशन में रहने लगे। अश्विनी के पति को इसकी जानकारी थी लेकिन अभय का परिवार दोनों के रिश्ते के बारे में नहीं जानता था। अपनी बेटी से मिलने के लिए कभी-कभार अपने पति राजू के घर जाती थी लेकिन कुछ दिनों बाद वह भी बंद कर दिया। अभय और अश्विनी नवी मुंबई में एक किराए का फ्लैट लेकर रहने लगे। 2015 में अश्विनी को प्रमोशन मिला और वह असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर बन गई।

दो महीने बाद लापता होने की मिली खबर

अश्विनी अपने फ्लैट से ऑफिस स्कूटी से जाती थी। 11 अप्रैल 2016 को वह अचानक लापता हो गए। 15 अप्रैल को उसके भाई आनंद के फोन पर एक मैसेज आया कि वह किसी काम से उत्तर प्रदेश गई है और एक हफ्ते बाद लौटेगी। उन लोगों ने ध्यान नहीं दिया। 2 महीने बाद अचानक अश्विनी के पिता के मोबाइल पर नवी मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर्स से कॉल गई और उसने अश्विनी के बारे में पूछा गया। उन्हें बताया गया कि अश्विनी दो महीने से काम पर नहीं आई है। कोल्हापुर में रह रहे अश्विनी के परिवार को कुछ नहीं पता था।

चेन्नै से आया भाई

अश्विनी का भाई आनंद चेन्नई में नौकरी कर रहा था। पिता ने कॉल करके उसे इस बारे में बताया। वह तुरंत चेन्नै से नवी मुंबई पहुंचा। अश्विनी की तलाश शुरू हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला। जुलाई 2017 में आनंद ने अश्विनी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अश्विनी के पूर्व पति राजू गोरे से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को अभय और अश्विनी के रिलेशन के बारे में पता चला।

लैपटॉप से मिले अभय के खिलाफ सबूत

पुलिस ने अभय से पूछताछ की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। फिर अश्विनी के लैपटॉप से कुछ ऐसे सबूत मिले जिससे पता चला कि दोनों का अफेयर था। पुलिस को लैपटॉप से एक वीडियो भी मिला, जिसमें अभय अश्विनी से मारपीट करता दिखा। 10 महीने की इंवेस्टिगेशन के बाद आखिर अभय टूट गया और उसने अश्विनी की हत्या करने की बात कुबूल की।

अश्विनी के लापता होने के 22 महीने बाद हुआ खुलासा

अश्विनी बिद्रे के लापता होने के 22 महीने बाद मुंबई पुलिस ने केस का खुलासा किया। अभय ने पुलिस को बताया कि अश्विनी उसके ऊपर शादी करने का दबाव बना रही थी। वह अपनी इमेज के लिए अपनी पत्नी और बच्चों को नहीं छोड़ना चाहता था। झगड़े के दौरान उसने अश्विनी को मार दिया। कुल्हाड़ी से उसके टुकड़े किए और उन्हें फ्रीजर में रख दिया। फिर मौका पाकर टुकड़ों को भयंदर की खाड़ी में फेंक दिया।

11 अप्रैल हो सजा पर फैसला

मामला पनवेल सेशंस कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने 9 साल बाद इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर को हत्या का दोषी ठहराया। दो अन्य लोग, जिन्होंने कुरुंदकर को शव ठिकाने लगाने में मदद की, उन्हें भी सबूत मिटाने के लिए दोषी ठहराया गया। सजा पर फैसला 11 अप्रैल को होगा। जज ने हैरानी जताई कि अभय कुरुंदकर को 2017 में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button