जरा हट के

अनोखा बीच, जहां होता है समुद्र, बर्फ और रेत का संगम, तस्‍वीर मन मोह लेगी

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी तस्‍वीरें आ जाती हैं जो मन मोह लेती हैं. ऐसी ही एक तस्‍वीर इन दिनों इंस्‍टाग्राम पर वायरल हो रही है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. यह तस्‍वीर जापान के एक समुद्र तट की है. आमतौर पर आपने समुद्र तटों को देखा होगा क‍ि वहां समुद्र की लहरें होती हैं , साथ में रेत. लेकिन इस तट पर बर्फ, रेत और समुद्र की लहरें सब एक जगह दिख जाती हैं.

इंस्‍टाग्राम पर @wealth एकांउंट से इसे शेयर किया गया है. फोटो में दायीं तरफ बर्फ दिख रही है, जबकि बायीं तरफ समुद्र है और बीच में मौजूद रेत पर एक शख्स चलता हुआ नजर आ रहा है. यह तस्वीर जापान के पश्चिमी तट पर सैन’इन कैगन जियोपार्क की है. एक फोटोग्राफर ने इस सुंदर छव‍ि को अपने कैमरे में कैद किया है. तस्वीर शेयर करते हुए कैप्‍शन में ल‍िखा है, जापान में होक्काइडो समुद्र तट दुनिया की सबसे अनोखी जगहों में से एक है, जहां समुद्र रेत और बर्फ से मिलता है!

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button