छत्तीसगढ़

जेल में मौज कर रहा प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी का हत्यारा कुलदीप, तीन प्रहरी निलंबित

सरगुजा। सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या का मुख्य आरोपी कुलदीप साहू अंबिकापुर जेल में अय्याशी के बीच सजा काट रहा है. कुख्यात आरोपी कुलदीप साहू और महादेव सट्‌टा एप के आरोपी दीपक नेपाली के बैरक में मोबाइल और गांजा मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. कलेक्टर और एसपी ने आज सेंट्र्ल जेल अंबिकापुर की जांच की. वहीं जेल प्रशासन ने जेल में गांजा-मोबाइल मिलने के मामले में 3 प्रहरियों को निलंबित कर दिया है.

बता दें कि अंबिकापुर सेंट्र्ल जेल में बंद कुख्यात आरोपी कुलदीप साहू और महादेव सट्टा ऐप का आरोपी दीपक नेपाली के कैरक में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. 17 मार्च को बैरक की जांच कराई गई तो मोबाइल और गांजा मिला था. इसकी जानकारी मिलने पर आज अंबिकापुर कलेक्टर विलास भोस्कर और एसपी योगेश पटेल सेंट्र्ल जेल पहुंचे और बैरक की जांच की. वहीं लापरवाही सामने आने पर जेल प्रशासन ने 3 प्रहरी अरूण कश्यप, नरेंद्र वर्मा, भेपंद्र सिंह अयाम को निलंबित कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि सूरजपुर के चौपाटी में एक पुलिसकर्मी से आदतन अपराधी कुलदीप साहू ने बहस किया था. यह कहकर कि ‘तुम्हारी पुलिस मेरा जीना हराम कर रखी है’, जिस पर आरक्षक ने कहा ‘मैं तो एक आरक्षक हूं, वरिष्ठ अधिकारी जो कर रहे होंगे, मुझे क्या पता’ तो उसने होटल में कढ़ाई में रखा खौलते हुआ तेल फेंक दिया, जिससे आरक्षक पूरी तरह से जल गया था. मामले की जानकारी के बाद कुलदीप के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई. इस दौरान अंधेरे में वह एक कार में बैठा हुआ था, इस दौरान उसने पैदल खोजबीन कर रहे पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया. इसी बीच शहर से बाहर महगंवा स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तभी तालिब शेख की पत्नी ने अपने पति को कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो पाई. उसके बाद तालिब शेख ने भी अपनी पत्नी से कांटेक्ट करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई. इसके बाद प्रधान आरक्षक को अंदेशा हुआ और घर पहुंचा. जहां प्रधान आरक्षक शेख ने देखा कि घर में खून फैला हुआ था, बीवी और बच्ची घर पर नहीं थे. वहीं घर के बाहर चाकू मिला और काफी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई तो पत्नी और बेटी की लाश शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मिली थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button