तकनीकी

MWC 2025 में आ सकता है सौर ऊर्जा से चार्ज होने वाला लैपटॉप…

MWC 2025 : दुनिया के सबसे बड़े टेक्‍नॉलजी मेलों में शामिल मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस (MWC) का आगाज 3 मार्च से होने जा रहा है। बार्सिलोना में आयोजित होने जा रहा इवेंट 6 मार्च तक चलेगा। दुनिया की सभी प्रमुख टेक कंपनियां इसमें श‍िरकत करने वाली हैं। कुछ ने बताना शुरू कर दिया है कि वह क्‍या लेकर आएंगी। कई ने अब तक राज नहीं खोले हैं। दिलचस्‍प जानकारी लेनोवो को लेकर आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, लेनोवो एमडब्‍ल्‍यूसी में सौर ऊर्जा से चलने वाला लैपटॉप दिखा सकती है। यही नहीं, एक और कॉन्‍सेप्‍ट के तहत कंपनी ऐसा मॉड्यूल पेश कर सकती है, जिसकी मदद से लैपटॉप में दो एडिशनल स्‍क्रीन जोड़ी जा सकेंगी। MWC पर नोकिया और चीनी कंपनी मेजू के अपडेट भी सामने आए हैं। आइए जानते हैं।

पहली बार दुनिया देखेगी सौर ऊर्जा वाले लैपटॉप

जाने-माने लीकर इवान ब्‍लेस ने बताया है कि लेनोवो की तरफ से MWC 2025 में नए कॉन्‍सेप्‍ट लैपटॉप पेश किए जा सकते हैं। इवान ने अपने एक्‍स हैंडल पर ऐसे दो कॉन्‍सेप्‍ट की तस्‍वीर शेयर की है। एक सोलर पावर्ड लैपटॉप है, जबकि दूसरा मैजिक बे मॉड्यूल है। मैजिक बे मॉड्यूल की मदद से लैपटॉप में दो एडिशनल स्‍क्रीन जोड़ी जा सकती हैं।

खुद-ब-खुद चार्ज होता रहेगा लैपटॉप

कहा जा रहा है कि लेनोवो जिस सोलर पावर्ड लैपटॉप को एमडब्‍ल्‍यूसी में दिखाने वाली है, उसमें सोलर सेल्‍स से बनी स्‍पेशल लिड होगी। वह लैपटॉप को लगातार चार्ज करती रहेगी। हालांकि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि सौर ऊर्जा से लैपटॉप को चार्ज होने में कितना टाइम लगेगा।

स्‍मार्टफोन्‍स में दिख चुकी है यह टेक्‍नॉलजी

सौर ऊर्जा से डिवाइस चार्ज करना नया नहीं है। स्‍मार्टफोन्‍स में इस कॉन्‍सेप्‍ट दिखाया जा चुका है, लेकिन ज्‍यादा कामयाबी नहीं मिली है। इसकी वजह सीमित मात्रा में ऊर्जा का पैदा होना है। स्‍मार्टफोन को चार्ज करने में जितनी बिजली चाहिए, उतनी सौर ऊर्जा से मुमकिन तो थी, लेकिन उसमें समय ज्‍यादा लगा। लैपटॉप में इस तकनी को दिखाकर शायद लेनोवो यह दर्शाना चाहती है कि जरूरत के वक्‍त सौर ऊर्जा, डिवाइसेज को चार्ज करने का एक विकल्‍प हो सकती है।

नोकिया और मेजू दिखाएंगी नए स्‍मार्टफोन

एमडब्‍ल्‍यूसी में HMD ग्‍लोबल नया नोकिया फोन पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि वह एक गेम चेंजिंग डिवाइस होगी। वहीं, चीनी ब्रैंड मेजू भी इवेंट में पहुंचने वाला है। कंपनी कुछ साल स्‍मार्टफोन बिजनेस से हाथ पीछे खींच चुकी थी। अब कहा जा रहा है कि वह तमाम प्रोडक्‍ट्स के अलावा एक नए फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन को बार्सिलोना में दिखा सकती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button