छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय,डिप्टी सीएम विजय शर्मा छतरपुर, बागेश्वर धाम में बालाजी सरकार के किए दर्शन

खजुराहो/छतरपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से वे बागेश्वर धाम छतरपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने बागेश्वर धाम पहुंच कर बालाजी सरकार के दर्शन किए और पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर उनका भी आशीर्वाद लिया।  

26 फरवरी महाशिवरात्रि को हो रहे कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि वे कल के कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होंगे, उन्होंने कहा कि देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी कन्या विवाह समारोह में शामिल हो रही हैं। बता दें कि बागेश्वर धाम में चल रहे 251 कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन चल रहा है, जो कि कल महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को होने जा रहा है। जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आयोजन में शामिल होंगी ओर जोड़ो को आशीर्वाद देंगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button