छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने बगिया में परिवार के साथ वोट देने पहुंचे थे

जशपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज अंतिम चरण का मतदान है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज परिवार के साथ अपने गृहग्राम बगिया में वोट डाला. सीएम पूरे परिवार के सदस्यों के साथ बगिया के प्राथमिक शाला मतदान केंद्र वोट देने पहुंचे थे. सीएम के साथ उनकी मां जसमनी देवी, पत्नी कौशल्या साय और परिवार के बाकी सदस्य थे. सीएम ने वोट देने बाद कहा कि सभी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए. अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए अपना वोट जरुर दें.



सीएम ने बगिया में डाला वोट: वोट डालने के लिए पहुंचे सीएम साय ने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया. मतदान करने के बाद सीएम सपरिवार मतदान केंद्र के बाहर बने सेल्फी जोन में पहुंचे. सीएम ने यहां अपने परिवार के साथ फोटो भी खिचाई. सीएम ने लोगों से अपील भी करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हम सभी को भागीदार बनना चाहिए.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button