जरा हट के

वरमाला के बीच दूल्हे राजा के दोस्तों ने चिल्ला-चिल्लाकर कह दी ऐसी बात, छूट गई दुल्हन की हंसी

दूल्हे राजा के दोस्तों ने शादी के मंडप में पहुंचने से पहले वरमाला के दौरान ही हंसी-मजाक का सिलसिला शुरू कर दिया. यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह के वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है.

शादी-ब्याह के घर में हंसी-ठिठोली, साज-सजावट और रूठना-मनाना काफी आम है. सालियां दूल्हे राजा को चिढ़ाती हैं तो वहीं दुल्हनिया के साथ हंसी-मजाक का जिम्मा दूल्हे के भाइयों और दोस्तों का होता है. दूल्हा-दुल्हन की टांग खींचते हुए दोस्तों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. दूल्हे राजा के दोस्तों ने शादी के मंडप में पहुंचने से पहले वरमाला के दौरान ही हंसी-मजाक का सिलसिला शुरू कर दिया. यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह के वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है. शादी के फंक्शन्स के मजेदार वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं.

‘मम्मी बुला रही है…’

वायरल वीडियो में दूल्हे राजा के दोस्त वरमाला के दौरान ही टांग खींचना शुरू कर देते हैं. स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन फोटोग्राफर्स को पोज दे रहे होते हैं तभी पीछे खड़े दोस्त दूल्हे को आवाज देने लगते हैं. एक दोस्त पूछता है कि सुमित यहां क्या कर रहे हो, मम्मी बुला रही है. दोस्त यहीं नहीं रुके, इसके बाद पीछे से आवाज आती है, ‘यह लड़की कौन है?’ इस दौरान फोटोज के लिए पोज कर रहे दूल्हा-दुल्हन का कोई रिएक्शन नहीं आता है. लेकिन दोस्त जब फिर से यही शब्द दोहराते हैं तो दुल्हनिया अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाती है और ‘यह लड़की कौन है?’ सुनते ही हंसने लगती है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button