मनोरंजन

फिल्म ‘क्रेजी’ के सेट से चोरी हुए लाखों रुपए…

मुंबई। अभिनेता-निर्माता सोहम शाह की आने वाली फिल्म क्रेजी की टीम के साथ शूटिंग के दौरान एक अजीब घटना हुई। वे एक दूर-दराज के गांव में शूटिंग कर रहे थे, जहां फिल्म के प्लॉट के तहत नकली नोटों का इस्तेमाल किया जा रहा था। लेकिन ब्रेक के दौरान कोई अज्ञात ग्रामीण उन नकली नोटों को चुरा ले गया, जिससे टीम हैरान रह गई। मजे की बात ये रही कि कुछ घंटों बाद वही नकली नोट रहस्यमयी तरीके से वापस मिल गए। ये घटना टीम के लिए किसी फिल्मी ट्विस्ट से कम नहीं थी।

फिल्म क्रेजी की टीम ने जब देखा कि नकली नोट चोरी हो गए हैं, तो वे गांव पहुंचे और वहां ऐलान किया। उन्होंने साफ किया कि जो पैसे चोरी हुए हैं, वे असली नहीं हैं और इनका इस्तेमाल सिर्फ फिल्म की शूटिंग के लिए हो रहा था। घोषणा के कुछ ही घंटे बाद वही नकली नोट ठीक उसी जगह पड़े मिले, जहां से चोरी हुए थे। ये अजीब लेकिन मजेदार घटना गांववालों और फिल्म के फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गई। लोग इस अजीबोगरीब मामले पर हंसी-मजाक और चटपटे कमेंट्स करने लगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button