खेल

Women’s U19 T20 World Cup: गेंदबाजी खतरनाक… बल्लेबाजी धुंआधार, भारत लगातार दूसरी बार बना चैंपियन, साउथ अफ्रीका का सपना चकनाचूर

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए अंडर 19 टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत हुई. भारत ने साउथ अफ्रीका को इस मैच में 9 विकेट से रौंदा. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जो उनके लिए कारगत साबित नहीं हो सका. साउथ अफ्रीका द्वारा दिए 83 रन के लक्ष्य को भारत ने आसानी से 11.2 ओवर में ही हासिल कर लिया.

साउथ अफ्रीका की ओर से कोई भी बैटर अच्छा परफॉर्म नहीं कर सका. पहले बैटिंग करने उतरी जेमा बोथ 16 रन बनाकर आउट हो गई. उनका विकेट शबनम शकील ने लिया. उनके साथ आई सिमोन लॉरेंस 0 पर ही आउट हो गई. उन्हें परुणिका ने आउट किया. तीसरे नंबर पर आई डायरा रामलकन का विकेट आयुषी शुक्ला ने लिया. कप्तान रेनेकी भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और 7 रन बना सकी. साउथ अफ्रीका के लिए सबसे अधिक रन ने बनाए. इस तरह साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए और भारत को रन का टारगेट दिया.


Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button