खेल

बता दी कड़वी सच्चाई,अनफेयर सिलेक्शन होता है… रविचंद्रन अश्विन के इस बयान से आ सकता है भूचाल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में रिटायरमेंट लेकर सबको हैरान कर दिया था। अश्विन अब भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में वह खेलना जारी रखेंगे। अश्विन टीम इंडिया के उन क्रिकेटरों से रहे हैं जिन्होंने मुखरता के साथ अपनी बात को रखी है। अश्विन ने कभी भी कोई लाग लपेट नहीं रखा है। रिटायरमेंट के बाद भी वे नहीं बदले हैं। हाल में अश्विन एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने टीम इंडिया के सिलेक्शन प्रोसेस को लेकर अपनी रखी।

बेंगलुरु के AWS AI कॉन्क्लेव में अश्विन ने कहा, ‘ये दुनिया बहुत ही अनफेयर है। हमेशा टीम इंडिया में बल्लेबाजों को ज्यादा सपोर्ट मिला है, जबकि गेंदबाजों को नहीं। आप देखेंगे कि ऑस्ट्रेलिया में आकाशदीप सिंह को सिर्फ एक ही मैच क्यों मिला। क्योंकि उस मैच में उन्होंने ज्यादा विकेट नहीं लिए। फिर क्या हुआ वह प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। वही चीज बल्लेबाजी में नहीं हुई। BGT में कितने ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने लगातार रन नहीं बनाए। क्या उन्हें बाहर बिठाया गया, नहीं। यही अंतर है भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया में। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सबसे मजबूत टीम है।’

अश्विन ने टीम इंडिया के सिलेक्शन के अलावा वर्ल्ड क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का इतना ज्यादा दबदबा क्यों हैं, उसे लेकर भी अपनी बात रखी। अश्विन ने का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को पता है कि उनकी असली उनके बॉलर हैं जो उनके लिए टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन कर मैच को टूर्नामेंट जिता सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘भले ही हमारे पास सब कुछ है, फिर भी मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम है। वे जानते हैं कि उनकी जड़ें कहां हैं और वे जानते हैं कि गेंदबाज उनकी ताकत है जो टेस्ट मैच और टूर्नामेंट जीतेंगे।’

वहीं बात करें अश्विन के करियर की तो उन्होंने भारत के लिए 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट अपने नाम किए। इस टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 8वें स्थान पर हैं। वहीं भारत में वे दूसरे स्थान पर हैं। टेस्ट के अलावा अश्विन ने 116 वनडे मैचों में 156 विकेट झटके जबकि टी20 में उनके नाम 72 विकेट दर्ज है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button