मध्यप्रदेश

दोस्ती करने से मना करने पर छात्रा का गला रेता, भागा आरोपी

इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में साथ में पूर्व में पढ़ने वाली छात्रा के गले पर युवक ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरा मामला सांवेर क्षेत्र का है। घायल की शिकायत पर और परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र का है जहां एक छात्रा सरकारी कॉलेज में पढ़ती थी और उसके साथ एक अमन नाम लड़का पढ़ाई करता था। वह उससे दोस्ती भी करना चाहता था पर वह उस बात पर ध्यान नहीं देती थी। उसके बाद छात्रा एक अन्य कॉलेज में पढ़ने चली गई तब भी वह युवक दोस्ती करना चाहता था। छात्रा के परिजनों ने भी उसको समझाया था पर वह नहीं माना इसी बीच छात्रा घर से निकल रही थी तभी अमन शेख आया और उसकी गर्दन व शरीर के अन्य जगहों पर चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस मामले में जांच अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि छात्रा के ऊपर उसी के साथ पूर्व में पढ़ने वाले अमन शेख नाम के युवक ने चाकू से हमला किया है। वह पहले साथ में पढ़ते थे और उसके बाद अभी छात्रा किसी दूसरे कॉलेज में पढ़ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button