छत्तीसगढ़
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग का मामला…

अभनपुर. 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जिला महिला एवं बाल संरक्षण विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा कि आरोपी का पीड़िता के साथ पहले से प्रेम प्रसंग था. यह मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
शिकायत के मुताबिक, आरोपी इस महीने के शुरुआती दिनों में पीड़िता को अपनी पत्नी बनाकर अपने घर ले आया था. इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. गोबरा नवापारा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट की धारा 4-6 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी नविंद्र कहार 19 वर्षीय गोबरा नवापारा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है.



