मनोरंजन

भोजपुरी एक्टर सुदीप पांडे का निधन, हार्ट अटैक ने ली जान

भोजपुरी सिनेमा की दुनिया से दुखद और शॉकिंग खबर सामने आई है। भोजपुरी एक्टर सुदीप पांडे के निधन की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टर के मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

परिवार का कहना है कि बुधवार को हार्ट अटैक पड़ने के कारण सुदीप का निधन हुआ। ये हादसा बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास हुआ । वहीं बीते दिनों वो अपनी एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में भी काफी व्यस्त थे।

रिपोर्ट में सुदीप के एक दोस्त ने कहा है कि वो काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। दोस्त ने ये भी कहा कि सुदीप का फिल्मी करियर अच्छा नहीं चल रहा था। उन्होंने एक हिंदी फिल्म ‘विक्टर’ बनाई थी जिसमें उनके काफी पैसे भी डूब गए।

उनकी शादीशुदा लाइफ तनाव से गुजर रही थी

इन्ही वजहों से उनकी शादीशुदा लाइफ तनाव से गुजर रही थी। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार विधान सभा चुनाव के वक्त एक्टर ने एनसीपी जॉइन की थी।

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की थी

सुदीप पांडे बिहार, गया के रहनेवाले थे और कहा जाता है कि उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने कई सॉफ्टवेयर कम्‍पनियों में नौकरी भी की थी। उन्होंने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्‍मों से की थी।

‘सात वचन सात फेरे’ टीवी सीरियल भी किया

उन्होंने स्कूली पढ़ाई गया के ही केन्द्रीय विद्यालय नं. 1 से की थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने ‘द मौलाना आजाद नैशनल इंस्टीट्यूट भोपाल, मध्य प्रदेश से की थी। भोजपुरी और हिन्दी फिल्म के अलावा उन्होंने ‘सात वचन सात फेरे’ टीवी सीरियल भी किया था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button