छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों ने 14 बंदूक के साथ भारी मात्रा में टिफिन बम समेत नक्सली सामग्री बरामद किया

कोंडागांव. कोंडागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के छिपाए गए हथियार, विस्फोटक सहित अन्य सामान मिले हैं. जवानों ने बड़ी संख्या में बंदूके, टिफिन बम और दैनिक सामग्री बरामद किया है.

दरअसल, थाना पुंगारपाल क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर कोंडागांव की डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम रवाना हुई थी. इस दौरान जवानों को 12 जनवरी को तुमड़ीवाल जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली डंप मिला. घेराबंदी कर सर्चिंग में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की है.

  • भरमार बंदूक 14 नग,
  • टिफिन बम 14 नग,
  • कुमर 2 नग,
  • नक्सली साहित्य
  • अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button