छत्तीसगढ़

पाक बॉर्डर से रामलला के दर्शन करने 6 साल के बच्चे ने 1200 KM लगाई दौड़, सीएम योगी हुए मुरीद

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के कार्यक्रम के उपरांत मंच पर छह वर्षीय बालक मोहब्बत को सम्मानित किया। मोहब्बत पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर कस्बे से शुक्रवार को अयोध्या के सरयू तट पर पहुंचा। 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक बयान में मंच पर बताया कि इस बालक ने 14 नवंबर से दौड़ लगाना प्रारंभ किया था। लगभग 1,200 किलोमीटर (किमी) दूर दौड़ लगाकर मोहब्बत अयोध्या आया है। इसने प्रतिदिन 19-20 किमी दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री ने मोहब्बत को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उसे चॉकलेट भी प्रदान किया और उसका हालचाल पूछकर हौसलाअफजाई भी की। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button