खेल

रोहित शर्मा ने खुद को बाहर किया… कप्तान जसप्रीत बुमराह का हाव-भाव बहुत कुछ कह गया

सिडनी: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया के लिए इस मैच में जसप्रीत बुमराह कप्तानी के लिए मैदान पर उतरे। जैसा की मैच से एक दिन पहले चर्चा थी कि रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाएगा, ठीक वैसा हुआ। रोहित शर्मा इस सीरीज में बल्लेबाजी में पूरी तरह फेल रहे। यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें सिडनी टेस्ट से बाहर करने का फैसला किया।

टीम इंडिया के लिए कप्तानी करने उतरे जसप्रीत बुमराह ने कहा कि रोहित शर्मा को रेस्ट दिया गया। इसका मतलब साफ है कि खराब फॉर्म के कारण रोहित को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया गया है। रोहित शर्मा के बारे में बताते हुए बुमराह का जिस तरह का हाव-भाव था निराशा उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के फैसले से टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

टॉस के समय रोहित शर्मा ने कहा, ‘ड्रेसिंग रूम में सबकुछ ठीक है। सिडनी टेस्ट मैच में हमारे कप्तान ने आराम करने का विकल्प चुना है। इस से यह पता चलता है कि हमारी टीम में कितनी एकता है। रोहित ने खुद ही बाहर होने का विकल्प चुना है। ऐसे में उनकी जगह शुभमन गिल की वापसी हुई है।’ इसके अलावा चोटिल आकाशदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है।

बता दें कि रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा बहुत ही खराब रहा है। रोहित टीम इंडिया के लिए इस दौरे पर तीन टेस्ट मैचों में मैदान पर उतरे थे। इसमें उन्होंने सिर्फ 31 रन बनाए। यही कारण है कि टीम इंडिया में रोहित शर्मा को बाहर किए जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button