मनोरंजन

नए साल पर प्रधानमंत्री से मिले दिलजीत दोसांझ, जाहिर की खुशी

नई दिल्ली. बीते दिन 31 दिसंबर को दिलजीत दोसांझ ने लुधियाना में अपने ‘दिल-लुमिनाटी टूर’ का ग्रैंड फिनाले यानी की लास्ट शो किया. कंसर्ट में फैंस का जोश चरम पर था. हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की है. इस दौरान दोनों ने योग पर भी बात की.

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर दिलजीत दोसांझ ने नए साल के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है. इस साल की शुरुआत उनके लिए बेहद खास साबित हुई है. इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और एक्स पर शेयर की हैं.

वायरल हो रहा दिलजीत दोसांझ का पोस्ट
सोशल मीडिया पर भी दिलजीत दोसांझ काफी एक्टिव रहते हैं. उनके चाहने वाले उनकी हर पोस्ट पर प्यार लुटाते हैं. हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स और इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. एक्टर-सिंगर का ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है.

पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी
सामने आई दिलजीत दोसांझ की इस वीडियो में वह बहुत ही खुशी से एंट्री करते नजर आ रहे हैं. उनके हाथों में फूलों का गुलदस्ता है, जिसे लेकर वह पीएम की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि 2025 की शानदार शुरुआत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत ही यादगार मुलाकात रही..हमने संगीत सहित कई चीजों पर बात की.

बता दें कि टैलेंटेड सिंगर दिलजीत दोसांझ ने साल 2024 में दिल लुमिनाटी टूर किया और देशभर में उन्होंने इस टूर के जरिए फैंस का दिल जीता. लेकिन साल 2025 की शुरुआत में ही दिलजीत दोसांझ ने पीएम मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी के इंस्टा हैंडल पर शेयर किए गए एक में भी वह पीएम मोदी संग बात करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- एक बहुत यादगार इंटरैक्शन. इस मुलाकात में उन्होंने योग पर भी चर्चा की.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button