मनोरंजन

एक्ट्रेस उर्मिला एक्सीडेंट में बुरी तरह जख्मी

मराठी एक्ट्रेस उर्मिला कानिटकर उर्फ उर्मिला कोठारी का 27 दिसंबर की शाम घातक एक्सीडेंट हो गया। इसमें जहां एक्ट्रेस को चोट आई, वहीं एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्मिला कानिटकर काम से वापस आ रही थीं और वह कार में थीं, जिसे ड्राइवर चला रहा था।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने अचानक ही कंट्रोल खो दिया और कार से पोइसर मेट्रो स्टेशन के पास दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। उर्मिला को भी चोट आई और अभी वह अस्पताल में हैं, जहां इलाज चल रहा है। घटना 27 दिसंबर की रात 12.45 बजे कांदिवली ईस्ट की है।

 मरते-मरते बचीं उर्मिला

‘टाइम्स नाऊ’ के मुताबिक, समता नगर पुलिस स्टेशन में ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, कार के अंदर रखे एयरबैग की वजह से उर्मिला कानिटकर मरते-मरते बचीं। हालांकि, एक बड़े हादसे के कारण उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button