खेल

AUS vs IND: संन्यास पर रोहित शर्मा से बात करेंगे अजीत अगरकर

मेलबर्न: एडिलेड टेस्ट और ब्रिसबेन टेस्ट के बाद रोहित शर्मा का मेलबर्न में जारी बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भी खराब प्रदर्शन जारी है। सीरीज के दूसरे टेस्ट में वापसी के बाद से रोहित शर्मा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बाद यशस्वी जयसवाल के साथ पारी की शुरुआत के लिए लौटे, लेकिन उनकी फॉर्म नहीं लौटी। मौजूदा टेस्ट की पहली पारी में वह पांच गेंदों पर सिर्फ तीन रन बनाकर निपट गए।

अजीत अगरकर करेंगे रोहित से बात!

सीरीज की पांच पारियों में अब तक सिर्फ 19 रन बनाने के बाद कई लोगों ने अनुमान लगाया है कि रोहित शर्मा का करियर इसी दौरे पर खत्म हो सकता है। दरअसल, नेशनल सिलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष अजीत अगरकर मेलबर्न में है और हो सकता है कि दोनों की भविष्य को लेकर बात भी हुई हो क्योंकि भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है।

तो सिडनी में खेलेंगे आखिरी टेस्ट!
पिछले आठ टेस्ट की 14 पारियों में 11.07 की औसत से रोहित ने सिर्फ 155 रन बनाए हैं। एक तो वह फॉर्म में नहीं हैं और स्थिर लग रही प्रारंभिक जोड़ी में बदलाव करके टीम का संतुलन भी बिगड़ गया है। ऐसी अटकलें हैं कि अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाता है तो सिडनी उनके करियर का आखिरी टेस्ट होगा।

क्या रोहित टीम से ऊपर हैं?
लेकिन क्या रोहित टीम के लिए सिडनी टेस्ट से खुद को बाहर रखकर फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने देंगे। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आईपीएल में अपने खेलने के दिनों में एक बार खुद को बाहर कर दिया था। अगर रविचंद्रन अश्विन को यह जताकर संन्यास लेने के लिए विवश किया जाता है कि वह विदेश में पहली पसंद के दो स्पिनरों में से नहीं हैं तो क्या भारतीय कप्तान को यह नहीं बताना चाहिए कि वह टेस्ट में शीर्ष छह में नहीं हैं जिनकी जगह टीम में पक्की है।


टीम को भी रोहित के संन्यास का इंतजार

सात सप्ताह बाद वनडे प्रारूप में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जानी है और वनडे में रोहित का कोई सानी नहीं। मौजूदा खराब फॉर्म से उनका मनोबल गिरा होगा, लेकिन अगर टेस्ट की जिम्मेदारी हट जाती है तो वह खुलकर खेल सकेंगे। रोहित आसानी से विकेट गंवाते आए हैं। यहां बहुत ही खराब शॉट खेलकर वह पवेलियन लौटे। बतौर कप्तान भी अभी तक इस श्रृंखला में उन्होंने बहुत प्रभावित नहीं किया है। लिहाजा कप्तान को जल्दी ही फैसला लेना होगा। शायद उनकी टीम इसका इंतजार कर रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button