जरा हट के

रिक्शा चलाकर भाई कमाता है 10 लाख, गणित समझकर हिल जाएगा दिमाग, 

कई बार ऐसा होता है कि हम इस गलतफहमी में आ जाते हैं कि जो लोग पढ़े-लिखे नहीं हैं या ठेला-खोमचा खोलकर बैठे हैं, उनकी कमाई बहुत कम होती है. हमारी इस धारणा का इलाज उस दिन हो जाता है, जब हमें उनकी सही कमाई के बारे में अंदाज़ा हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ जब एक शख्स रिक्शा चलाने वाले की कमाई के बारे में बताया.

लोग अपनी डिग्री के बाद जितना कमाते हैं, उतना एक रिक्शा चलाने वाला शख्स रोज़ कमा रहा है. एक सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर ने जब ये पूरी गणित गिनवाई तो सुनकर लोगों के दिमाग की बत्ती जल गई. वैसे आप अपने यहां के रिक्शा चालकों के बारे में ये सोचें, उससे पहले हम आपको बता दें कि यहां बात जापान के रिक्शा चालकों के बारे में हो रही है.

7-10 लाख कमाता है रिक्शा वाला
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स जापान में है और एक रिक्शा चालक की कमाई के बारे में बता रहा है. वो कहता है कि 10 मिनट की राइड के लिए यहां एक रिक्शा चालक आराम से 2700 रुपये लेता है और दिन की 10 ऐसी राइड करता है. इस हिसाब से ये महीने में 7-10 लाख कमाता है, अगर वीकेंड छोड़ भी दें, तो वो 5-6 लाख तो कमा लेता है. इतना तो अच्छी डिग्री वाले लोग कमा पाते हैं.

लोगों ने कहा – रुको ज़रा!
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर kaash_chaudhary नाम के अकाउंट से साझा किया गया है. 10 दिसंबर को शेयर हुई इस रील को अब तक 48 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 1 लाख 80 हज़ार से भी ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं. इस पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट किया है. ज्यादातर यूज़र्स ने कहा कि अगर वो इतना कमाता है तो जापान की मुद्रा में खर्च करता है, जो भारत में 7-8 हज़ार जितना ही है. वहीं कुछ यूज़र्स ने कहा कि जापान के लिए ये कमाई कोई ज्यादा नहीं है क्योंकि सामान भी ऐसे ही मिलता है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button