Youtube पर वीडियो बनाने वालों कंटेंट क्रिएट करने से पहले दें ध्यान

यूट्यूब एक वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जो लाखों कंटेंट क्रिएटर्स का घर है। क्रिएटर्स इस लोकप्रिय प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए कमाई करते हैं। हालांकि, व्यूज़ और सब्सक्राइबर्स पाने की दौड़ में, कुछ क्रिएटर्स ‘क्लिकबेट थंबनेल्स’ का सहारा लेते हैं। ये भ्रामक तस्वीरें या शीर्षक होते हैं जो वीडियो के असली कंटेंट से मेल नहीं खाते। इस बढ़ती समस्या का विश्लेषण करने के बाद, कंपनी ने ऐसी प्रथाओं पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।
क्लिकबेट थंबनेल्स क्या होते हैं?
क्लिकबेट थंबनेल्समें सनसनीखेज़ या असंबंधित दृश्य और शीर्षक का उपयोग किया जाता है ताकि दर्शकों को आकर्षित किया जा सके। उदाहरण के लिए, एक वीडियो का थंबनेल दावा करता है “राष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया!” लेकिन कंटेंट में ऐसा कुछ भी नहीं होता। इस तरह की रणनीतियां दर्शकों को भ्रमित करती हैं और प्लेटफ़ॉर्म पर सामग्री की साख को नुकसान पहुंचाती हैं।
हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में,Youtube पर वीडियो बनाने वालों के लिए जरूरी खबर, कंटेंट क्रिएट करने से पहले दें ध्यान क्लिकबेट से निपटने के लिए अपनी कंडीशन को हाइलाइट किया। प्लेटफ़ॉर्म निम्नलिखित करेगा:
पहले चेतावनी, फिर सामग्री हटाई जाएगी
यूट्यूब ने यह स्पष्ट किया है कि जैसे ही क्लिकबेट का पता चलेगा, चैनल को तुरंत बैन नहीं किया जाएगा। शुरू में केवल भ्रामक वीडियो हटाए जाएंगे, ताकि कंटेंट क्रिएटर्स अपनी सामग्री की रणनीति को बदल सकें।
हाई क्वालिटी कंटेंट को बढ़ावा मिलेगा
यूट्यूब का यह कदम दर्शकों को सच्ची और उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री का आनंद देने के साथ-साथ प्लेटफ़ॉर्म पर ईमानदारी को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है।
नया ‘वॉच लेटर’ प्लेलिस्ट फीचर
यूट्यूब ने उन लोगों के लिए नया ‘वॉच लेटर’ प्लेलिस्ट फीचर जोड़ा है, जो प्लेटफ़ॉर्म पर किसी भी वीडियो को बाद में देखने के लिए सेव करना चाहते हैं। यह लंबे समय से प्रतीक्षित फीचर है, जो उपयोगकर्ताओं को वीडियो को प्लेटफ़ॉर्म पर ही बाद में आसानी से एक्सेस करने की सुविधा देता है।



