जरा हट के

‘यमलोक’ तक ले जाती हैं ये सीढ़ियां! एक झटके में चली जाएगी जान

क्या आपको कभी सीढ़ियों से डर लगा है? आज के समय में जब ज्यादातर बिल्डिंग में सीढ़ियां होती है, लोगों की लाइफ का एक बड़ा हिस्सा इन्हें चढ़ने और उतरने में बीत जाता है. हालांकि, सीढ़ी कैसी भी हो, इसपर सावधानी बरतनी काफी जरुरी है. जरा सी लापरवाही से भी सीढ़ियां जानलेवा बन जाती हैं. कई बार हादसे हो जाते हैं और ये सीढ़ी किसी के लिए यमराज तक जाने का बहाना बन जाती है.

लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी सीढ़ी की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने मात्र से आपको डर का अनुभव होने लगेगा. जी हां, इन सीढ़ियों को कई लोगों ने मौत की सीढ़ी नाम दिया है. अभी तक इस तस्वीर को देखकर कई हजार लोगों की हालत खराब हो चुकी है. अमेरिकन जर्नल ऑफ इमजेंसी मेडिसीन ने ऐसी कई सीढ़ियों की तस्वीर शेयर की है, जो बेहद खतरनाक हैं. इसमें से कुछ को देखने मात्र से आपकी रुह कांप जाएगी.

हर साल होती हैं इतनी मौतें
अमेरिकन जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, हर साल करीब दस लाख लोगों की मौत सीढ़ियों से गिरकर हो जाती है. इस वजह से इनका इस्तेमाल काफी सावधानी से करना चाहिए. दुनिया में ऐसी कई इमारतें हैं या ऐसे टूरिस्ट स्पॉट्स हैं, जिसकी सीढ़ियां काफी खतरनाक हैं. इनसे चढ़ना या उतरना खतरों से खेलने से कम नहीं है. ऐसे में जब एक साथ कई खतरनाक सीढ़ियों की तस्वीर शेयर की गई तो लोगों ने इसपर जमकर कमेंट्स किये.

आए ऐसे कमेंट्स
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों ने लोगों के होश उड़ा दिए. इसमें से कुछ सीढ़ियां तो इतनी कन्फ्यूजिंग हैं कि इसमें एक-एक कदम सोच-समझकर उठाना बेहद जरुरी है. अगर थोड़ी भी लापरवाही हुई तो जान जा सकती है. कई लोगों ने लिखा कि ये सीढ़ियां आपको सीधे यमलोक तक ले जाती हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये सीढ़ियां असल में आपको आपके पूर्वजों तक ले जाने का आसान जरिया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button