छत्तीसगढ़

डंडे से पीट-पीट कर पत्नी को उतारा था मौत के घाट,पति गिरफ्तार

राजिम. गरियाबंद के फिंगेश्वर पुलिस ने पत्नी की क्रूरता से हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला करपीदादर का है, जहां 12 नवंबर की शाम राजकुमारी कमार को उसके शराबी पति संतोष कमार ने डंडा से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में था. उसने राजकुमारी के मायके वाले को बुलाया लिया था. परिजनों ने देखा कि राजकुमारी के शरीर पर चोट के निशान है. हत्या का शक होने के बाद परिजन पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति संतोष कमार को गिरफ़्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि पति शराबी था. पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. धान बेचकर राशन लेने गए तब पति पत्नी में विवाद हुआ. सर पर खून सवार पति ने पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button