स्वास्थ्य

सरकार ने दिए फार्मा कंपनियों को निर्देश,3 कैंसर रोधी दवाओं के घटाएं दाम

सरकार ने दवा कंपनियों से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 3 दवाओं की कीमतों को कम करने के लिए कहा है ताकि सीमा शुल्क छूट और माल एवं सेवा कर में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने एक कार्यालय ज्ञापन जारी कर संबंधित दवा निर्माताओं को 3 कैंसर रोधी दवाओं- ट्रैस्टुजुमैब, ओसिमर्टिनिब और डर्वालुमैब के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य कम करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने यह कदम जीवनरक्षक दवाओं की किफायती कीमतों पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप उठाया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button