अन्य खबरें

आबादी वाले इलाके में पांच भालुओं का झुंड राशन दुकान में घुसा, लोगों में दहशत का माहौल

कांकेर। जिले में वन्य प्राणियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाथियों के बाद अब भालुओं का आतंक लोगों में दहशत फैला रहा है. बीती रात अमोड़ा गांव की एक सरकारी राशन दुकान में पांच भालुओं का झुंड घुस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. इसके पहले भी इस दुकान में दो भालू घुसकर नुकसान पहुंचा चुके हैं.

लगातार आबादी वाले इलाकों में वन्य प्राणियों के पहुंचने से लोग दहशत में हैं. हाल के दिनों में जिले में हाथियों, भालुओं और तेंदुओं की आमद बढ़ गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. वन विभाग की टीम को इन घटनाओं की जानकारी दी गई है. विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और वन्य प्राणियों के दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button