मध्यप्रदेश

पुरानी दुश्मनी, कनाडा से सुपारी देकर भेजे शूटर, फिर घर के बाहर ठाय-ठाय

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में गुरुवार रात जसवंत सिंह उर्फ सोनी सरदार की फिल्मी स्टाइल में हत्या कर दी गई. बाइक सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने जसवंत की गोली मारकर हत्या कर दी. जसवंत सिंह 28 अक्टूबर को पैरोल पर अपने घर दीपावली मनाने आया था. जसवंत की हत्या के लिए कनाडा से सुपारी दी गई थी. साल 2018 में जसवंत ने सुखविंदर की हत्या की थी. ऐसे में पुलिस को आशंका है कि सुखविंदर के परिवार ने ही जसवंत की हत्या कराई है. बताया जा रहा है कि ग्वालियर से अपनी पूरी संपत्ति बेचकर कनाडा में सुखविंदर का परिवार शिफ्ट हो चुका है. माना जा रहा है कि बदला लेने के लिए कनाडा से शूटर डबरा भेजे गए थे. फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. डबरा थाना क्षेत्र के गोपाल बाग इलाके का ये पूरा मामला है.

ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र के गोपाल बाग इलाके में रहने वाले जसवंत सिंह उर्फ सोनी सरदार की बीती रात बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फिल्म स्टाइल में गोली मारकर हत्या कर दी. जसवंत को 3 गोलियां मार कर शूटर फरार हो गए थे. फिर घायल हालत में जसवंत को ग्वालियर लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. हत्या की वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

पुलिस कर रही शूटर्स की तलाश

पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इस मामले में 2 अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है. CCTV कैमरा के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतक जसवंत उर्फ सोनी सरदार ने 2016 में आदित्यपुरम में रहने वाले अपने रिश्तेदार सुखविंदर सिंह की हत्या की थी. इस मामले में 2018 में जसवंत सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. तब से जसवंत ग्वालियर की सेंट्रल जेल में बंद था, लेकिन अब दीपावली के लिए उसे 15 दिन की पैरोल मिली थी. इसके चलते 28 अक्टूबर को ही जसवंत ग्वालियर सेंट्रल जेल कर छूटकर डबरा पहुंचा था.

इस हत्या के बाद मामले का लिंक कनाडा से जुड़ा है. दरअसल 2016 में जसवंत ने जिस सुखविंदर सिंह की हत्या की थी उसका परिवार कनाडा में बस चुका है. उसके परिवार के लोगों ने ही जसवंत से बदला लेने के लिए उसकी सुपारी पेशेवर शूटरों को दी है. सुखविंदर का परिवार कुछ साल पहले दिन ग्वालियर से अपनी पूरी संपत्ति बेचकर कनाडा में बस चुका है. माना जा रहा है कि बदला लेने के लिए कनाडा से शूटर डबरा भेजे गए थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button