मध्यप्रदेश

दुकान में गहने खरीदने पहुंची 2 लेडीज, मिनटों में लगा दिया लाखों का चूना

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ज्वेलरी शॉप पर आई 2 महिलाएं दुकान से हीरे जड़ी सोने की अंगूठी चोरी कर फरार हो गई. दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो इस घटना का खुलासा हुआ. फिर दुकानदार ने खुद सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर दोनों महिलाओं को शनिवार शाम तक अंगूठी लौटाने की मोहल्लत दी. जब महिलाएं अंगूठी लौटने नहीं आई तो फिर दुकानदार ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया.

ग्वालियर के दौलतगंज स्थित किसना ज्वेलर्स पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे 2 महिलाएं खरीदारी के बहाने पहुंची थी. सराफा दुकान पर दोनों महिलाओं ने गहने देखे. फिर महिला कर्मचारी सोने के गहने दिखाने लगी. इस बीच पीले कलर के सूट वाली महिला ने काउंटर पर रखी सोने की अंगूठी अपने मोबाइल के नीचे दबा ली. फिर उस पर अपना दुपट्टा निकालकर रख दिया.

पुलिस ने किया मामला दर्ज

इसके बाद महिला ने दुपट्टे में छुपाकर सोने की हीरे जड़ित अंगूठी चोरी कर अपने बैग में रख लिया. फिर दोनों वहां से चली गईं. शाम को कारोबारी ने जब गहनों की गिनती की तो एक अंगूठी कम निकली. इसके बाद दुकान के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, जिसमें दोनों महिलाएं अंगूठी चुराते नजर आई.

कारोबारी ने यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जारी कर दोनों महिलाओं को शनिवार की शाम तक दुकान पर आकर अंगूठी लौटने की मोहलत दी. जब महिलाएं वापस नहीं आई तो फिर कारोबारी ने शनिवार देर रात कोतवाली थाने में शिकायत की. फिलहाल कोतवाली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button