मनोरंजन

तृप्ति डिमरी दीपिका पादुकोण के इस स्टाइल से प्रभावित थीं

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी का कहना है कि वह बचपन के दिनों में दीपिका पादुकोण के हेयरस्टाइल से प्रभावित थी और अपने बाल खुद काटे थे। तृप्ति डिमरी ने अपनी किशोरावस्था से जुड़ी एक मजेदार याद साझा की है। तृप्ति से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने बालों पर कैंची चलाई है। जवाब में तृप्ति ने कहा कि मैंने बचपन में अपने बाल खुद ही काटे हैं।

जब चांदनी चौक टू चाइना रिलीज़ हुई, तो मैंने दीपिका पादुकोण का हेयरस्टाइल देखा और अपने बालों को खुद काटने का फैसला किया। तृप्ति डिमरी की फिल्म भूल भुलैया 3 दिवाली के अवसर पर पहली नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास कई और रोमांचक प्रोजेक्ट हैं, जिनमें बहुप्रतीक्षित फिल्म धडक़ 2 और विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित एक और बड़ी फिल्म शामिल है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button