मनोरंजन

‘मैं ऐसे किसी फिल्म स्टार को…’, राम गोपाल वर्मा को भाया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का लुक

नई दिल्ली. एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस बीच मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह के पोस्ट किए हैं, जिनकी खूब चर्चा हो रही है. राम गोपाल वर्मा का कहना है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई किसी भी फिल्म स्टार से ज्यादा गुड लुकिंग है. वहीं, उनका मानना है कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई को करारा जवाब देना चाहिए.

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लॉरेंस बिश्नोई की एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें गैंगस्टर ऑरेंज टी-शर्ट, ब्लैक-ऑरेज हुड्डी पहने हुए दिख रहा है. फिल्ममेकर ने कैप्शन में लिखा, ‘अगर सबसे बड़े गैंगस्टर पर कोई फिल्म बने तो कोई भी प्रोड्यूसर ऐसा शख्स नहीं चुनेगा, जो दाऊद इब्राहिम या छोटा राजन जैसा दिखता हो. लेकिन यहां मैं ऐसे एक भी फिल्म स्टार नहीं जानता हूं, जो B (लॉरेंस बिश्नोई) से ज्यादा अच्छा दिखता हो.’

राम गोपाल वर्मा ने सलमान खान को उकसाया!
इसके अलावा राम गोपाल वर्मा ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सलमान खान से गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई को करारा जवाब देने की बात कही. उन्होंने लिखा. ‘मैं चाहता हूं कि सलमान खान, B (बिश्नोई) को एक करारा जवाब दें, नहीं तो यह टाइगर स्टार की कायरता लगेगी. यह S (सलमान खान) की फैंस के प्रति जिम्मेदारी है कि वह B (बिश्नोई) की तुलना में बड़ा सुपरहीरो दिखें.’

सलमान खान को क्यों दुश्मन मानता है लॉरेंस बिश्नोई
मालूम हो कि लॉरेंस बिश्नोई साल 1998 में काले हिरण शिकार मामले के बाद सलमान खान को अपना दुश्मन मानता है. गैंगस्टर ने सलमान और उनके सपोर्ट्स को कई बार खुलेआम धमकियां दी हैं. इसी साल सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली.

‘बिग बॉस 18’ को होस्ट कर रहे हैं सलमान खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को होस्ट कर रहे हैं. इसके अलावा वह ‘सिकंदर’ फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त हैं. यह मूवी अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ‘सिकंदर’ फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी साउथ के फेमस फिल्ममेकर एआर मुरुगदास ने उठाई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button