जरा हट के

करवाचौथ पर पत्नी ने दिखाया स्टंट, किसी ने किया नमन, तो कोई हुआ खफा

कई वीडियो लोगों के बीच वायरल तो हो जाते हैं. लेकिन हम यह सोचकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि वे विडियो को पसंद कर रहे है. उसे फनी वीडियो की तरह ले रहे हैं या फिर कुछ नाराजागी है. जी हां एक अनूठे वीडियो को देख कर शायद आप भी असमंजस में पड़ जाएगी कि इन तीनों में से किस तरह का रिएक्शन दें. इस वीडियो में एक पत्नी करवाचौथ पर चांद देखने के दौरान एक मजेदार स्टंट या करतब दिखाती है, जिसे लोगों को मिले जुले रिएक्शन मिले हैं.

विडियो में जो नजारा हम देख रहे हैं, उसमें पत्नी करवाचौथ के मौके पर छलनी लिए पूरे शृंगार के साथ खड़ी है. साफ लग रहा है कि वह या तो चांद देखने वाली है या देख चुकी है. लेकिन वीडियो में हम देखते हैं कि पत्नी पति को छलनी से देखते हुए अचानक ही उछल कर उसकी गर्दन और पैर पर पैर रख किसी मार्शल आर्ट स्पेशलस्ट के अंदाज में खड़ी हो जाती है.

हम देखते हैं कि वह कुछ देर शानदरा बैलेंस बना कर खड़ी है. वीडियो पर लिखा है, “ये है असली भारतीय नारी” शालू किरार ने shalugymnast अकाउंट से अपने इस वीडियो को शेयर किया है, जो एक जिम्नास्ट हैं. वीडियो को दस करोड़ 80 लाख व्यूज मिल चुके हैं. जैसा कि हमने कहा वीडियो पर लोगों ने कई तरह के कमेंट किए हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button