छत्तीसगढ़

वनमंत्री ने सुनी लोगों की समस्या और अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप जनसहयोग केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को सुनकर उसके निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर उचित दिशा निर्देश दिए।

वनमंत्री केदार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय समस्यों के साथ अन्य विभाग से जुड़े मुद्दे भी आ रहे हैं। प्रमुख रूप से सहकारिता से जुड़े कांग्रेस शासन के अनियमितताओं पर सूक्ष्मता से जांच के आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना, सार्वजनिक मंच, मंदिर, सड़क निर्माण, सामाजिक हित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए हैं। सहयोग केंद्र में प्रदेश महामंत्री विकास महतो, रूपनारायण सिन्हा, विजय शंकर मिश्रा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button