छत्तीसगढ़
डीजीपी को साय सरकार ने दिया छह महीने का एक्सटेंशन

रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को साय सरकार ने छह महीने का एक्सटेंशन दी है. गृह विभाग ने आदेश जारी किया गया है.
गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश में राज्य शासन के प्रस्ताव पर अखिल भारतीय सेवाएँ (मृत्यु सह सेवानिवृत्ति लाभ) नियम को जनहित में शिथिल करते हुए पुलिस महानिदेशक (पुलिस बल प्रमुख) की सेवा अवधि में 04.08.2024 से आगे 6 माह की वृद्धि का अनुमोदन किया गया है. इस आदेश के साथ ही डीजीपी अशोक जुनेजा अब फरवरी 2025 तक पद पर बने रहेंगे. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर द अपॉइंटमेंट कमिटी ऑफ़ कैबिनेट ने छह माह के एक्सटेंशन पर मुहर लगाई थी.



