छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी आरक्षक गिरफ्तार

 बिलासपुर। दुष्कर्म की शिकार युवती ने सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक सौरभ चौबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट के आधार पर आरक्षक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी आरक्षक परिजनों से मिलने सरकंडा स्थित अपने घर आया हुआ था. इस दौरान आरोपी आरक्षक पकड़ा गया और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता युवती से सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक सौरभ चौबे की पुलिस भर्ती के दौरान जान पहचान हुई थी. उसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया. इस दौरान आरक्षक ने शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया. युवती ने शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने शादी से इनकार कर दिया. आरोपी आरक्षक के खिलाफ पीड़िता रिपोर्ट लिखाने के लिए सरकंडा , सकरी, सिविल लाइन थाने का चक्कर लगा रही थी. सुनवाई नहीं होने पर उसने जहर सेवन कर लिया था. इसके बाद सरकंडा पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया था. इधर मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरक्षक सौरभ चौबे ड्यूटी से नदारद था. इस बीच पुलिस को सूचना मिली आरक्षक सौरभ अपने घर आया हुआ है. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई में जुटी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button