छत्तीसगढ़

कार-बाइक जबरदस्त भिड़ंत के बाद लगी आग, कार के उड़े परखच्चे, सवार की हालत गंभीर

बालोद। शहर के शिवनाथ कॉम्प्लेक्स के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जबकि उसकी बाइक में आग लग गई. मौके पर मौजूद लोगो ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई. वहीं कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, घायल युवक का नाम देवराज निषाद है जो ग्राम सांकरी (पैरी) का रहने वाला है. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार से टक्कर के बाद बाइक चालक सड़क पर दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोट आई है. वहीं, कार में सवार जितेंद्र साहू और उनका बेटा पूरी तरह सुरक्षित हैं.

हादसे की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button