छत्तीसगढ़

जशपुर को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 1 करोड़ 32 लाख मंजूर, कुनकुरी में डायलिसिस की सुविधा,

जशपुर। आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले की स्वास्थ्य सेवा में आमूल चूल परिवर्तन लाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 1 करोड़ 32 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं। जिले को 220 बिस्तर वाले सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की बड़ी सौगात देने के बाद सीएम ने जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक उपकरणों की कमी को दूर करने के लिए यह सौगात दी।

जानकारी के अनुसार इस स्वीकृत राशि से कुनकुरी में 48 लाख 32 हजार की लागत से डायलिसिस केन्द्र स्थापित किया जाएगा। इस प्रस्तावित केन्द्र के लिए स्वीकृत राशि में से 18 लाख 82 हजार रूपये की लागत से अल्ट्रा साउंड ग्राफी मशीन और 29 लाख 50 हजार रूपये की लागत से डायलिसिस यूनिट की खरीदी की जाएगी। कुनकुरी में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो जाने से गुर्दे की बीमारी से जुझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में डायलिसिस के लिए पीड़ित मरीजों को अंबिकापुर,रायगढ़,रायपुर,बिलासपुर और पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची और ओडिशा के सुंदरगढ़ व झारसुगड़ा तक दौड़ लगाना पड़ता है। कुनकुरी में डायलिसिस की सुविधा मिल जाने से मरीज और उनके स्वजनों को इस दौड़ से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ ही उन्हें अपने घर के नजदीक में डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी।

  • कुनकुरी में डायलिसिस की सुविधा के अलावा जिला चिकित्सालय में 20 लाख की लागत से सी आर्म मशीन स्थापित की जाएगी। इस मशीन का उपयोग हड्डी संबंधी जटिल बीमारियों के आपरेशन में किया जाता है।
  • जिला चिकित्सालय में ही लेप्रोस्कोपिक मशीन के स्थापित करने के लिए 15 लाख 75 हजार रूपये का प्रविधान किया गया है।
  • फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अत्याधुनिक एक्स रे मशीन के लिए राज्य सरकार ने 11 लाख ने 11 लाख 54 हजार रूपये,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम और मनोरा में 3 सौ लीटर की क्षमता वाली ब्लड बैग रेफ्रीजरेटर लगाने के लिए 8 लाख 97 हजार रूपये खर्च किया जाएगा। इसके लग जाने से जरूरतमंद मरीजों को इन अस्पतालों में खून उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे सबसे अधिक राहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को मिल सकेगी।
  • बगीचा और पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लांड्री मशीन (कपड़ा साफ करने की मशीन) स्थापित करने के लिए 27 लाख 42 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है। इससे इन अस्पतालों में मरीजों को साफ व हाईजेनिक चादर, तकिया और कपड़े मिल सकेगी।

उल्लेखनिय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदवे साय के गृह जिले जशपुर में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। यहां बीते 7 माह में कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाली अस्पताल के साथ ही 7 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विकसीत करने के लिए मानव संसाधन जुटाने के लिए आवश्यक पदों की स्वीकृति दी जा चुकी है। जिले में एंबुलेंस सुविधा में सुधार लाने के लिए 7 अतिरिक्त एम्बुलेंस और 1 मुक्तिांजलि शव वाहन उपलब्ध कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अब जिले में 21 एंबुलेंस मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसीत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button