छत्तीसगढ़

श्री रायपुर सीमेंट में श्रमिक की मौत पर जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार। श्री रायपुर सीमेंट, खपराडीह में वेल्डिंग का काम करने वाले श्रमिक राजू यादव पिता बहादुर यादव की मौत हो गई. मृतक राजू यादव पिता बहादुर यादव (26 वर्ष) बिहार का रहने वाला था. घटना की सूचना मिलने के बाद सुहेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है.

बताया गया कि मृतक राजू यादव पिता बहादुर यादव (26 वर्ष) बिहार का रहने वाला था, जो सीमेंट कारखाने में वेल्डिंग का काम करता था. मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. लेकिन कैसे यह घटना घटित हुई इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. भाटापारा एसडीओपी एश्वर्या चंद्राकर ने घटना में मजदूर की मौत की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वे जांच के लिए घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. मौके पर पहुंचने के बाद ही घटना के पीछे का वास्तविक कारण पता चलेगा. लेकिन पूरे मामले में संयंत्र प्रबंधन की चुप्पी संदेह को जन्म दे रही है. बता दें कि यह पहला वाकया नहीं है, जब संयंत्र प्रबंधन गंभीर घटनाओं को लेकर खामोशी ओढ़ ली हो. इसके पहले भी संयंत्र में घटनाएं हुई है, जिन पर अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है. ताजा प्रकरण में क्या हकीकत है, यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button