राष्ट्रीय

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: रांची-पटना हाईवे पर दुर्घटना, चार बच्चों समेत 13 की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाईवे (एनएच-33) पर भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी बिहार के नालंदा जिले के थे और रजरप्पा पूजा करने जा रहे थे। हादसे में एक व्यक्ति घायल है।

झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाईवे (एनएच-33) पर भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के शिकार सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव के रहने वाले थे। वे पूजा-अर्चना के लिए रजरप्पा जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।

हादसे में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। हालांकि, उसकी हालत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसके बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

शाहदरा के विश्वास नगर में लगी आग, हादसे में चार लोगों की मौत, अस्पताल में भर्ती दो की हालत स्थिर

शुरुआती जांच से लगता है कि आग ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से शुरू हुई थी। पहली मंजिल पर सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके के विश्वास नगर में लगी आग में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर, खास तौर पर विश्वास नगर की गली नंबर 11 में, पहुंचने पर पता चला कि वहां आग लगी थी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जांच से लगता है कि आग ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से शुरू हुई थी। पहली मंजिल पर सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button