राज्यराष्ट्रीय

रोहतक के ढाबे पर खूनी गैंगवार, चार युवकों की गोली मारकर हत्या

हरियाणा के रोहतक में बुधवार देर रात खरावड़ पुलिस चौकी के पास स्थिति मिलन ढाबे पर खूनी गैंगवार में चार युवकों की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी. इस वारदात से ढाबे पर खाना खा रहे लोगो ने टेबल के नीचे छिपकर जान बचाई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन युवक तो खाने की टेबल पर ही ढेर हो गए, जबकि एक को पीछा कर गोली मारी. हथियार बंद हमलावर स्विफ्ट कार से आए थे और उतरते ही खाना खा रहे युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी.  सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलवारों की तलाश तेज कर दी है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक,रात तकरीबन 12 बजे मिलन ढाबे पर कई लोग खाना खा रहे थे. इस बीच अंधाधुंध फायरिंग से भगदड़ मच गई. कार से आए हमलावरों ने एक टेबल पर बैठे चार युवकों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी. हमलावर इतने बेखौफ थे कि चारों युवकों की हत्या करने के बाद काफी देर तक हथियार लहराते हुए घूमते रहे.

मृतकों के नाम की शिनाख्त रिंकू पुत्र जगबीर, वासी डीघल, विनीत पुत्र जयबीर, वासी डीघल,गंजू, वासी डीघल और हिमांशु पुत्र राजबीर, वासी बेरी के रूप में हुई है. तीन युवक झज्जर जिले के डीघल गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि एक बेरी क्षेत्र का निवासी है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ रोहतक आऐजीए हामिद अख्तर, एसपी गौरव पुरोहित समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन शुरू कर. अधिकारियों के मुताबिक घटना की वजह गैंगवार हो सकती है. हमलावरों की धड़पकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई गयीं हैं.

ढाबे पर इस तरह फायरिंग ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है. स्थानीय लोगों और ढाबा कर्मचारियों में दहशत फैल गयी है. उधर किसी भी हमलावर को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button