खेल

तीन भारतीय बल्लेबाज टेस्ट रैंकिंग के टॉप टेन में, पंत छठे, गिल सातवें, यशस्वी इस पायदान पर पहुंचे

 ब्यूरो — नई दिल्ली, आईसीसी ने बुधवार को पुरुष टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें तगड़ी उठापटक देखने को मिली। भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से नंबर-2 बन गए हैं। वह टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में तीन पायदान चढ़े हैं। बुमराह के खाते में फिलहाल 856 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने हाल ही में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ हुए पहले टेस्ट में पांच विकेट चटकाए। इंग्लैंड के ओली रॉबिन्स के भी 856 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (881) नंबर-वन टेस्ट गेंदबाज है। टॉप 15 में बुमराह एकमात्र भारतीय हैं। मोहम्मद सिराज 17वें और रवींद्र जडेजा 18वें स्थान पर हैं। दोनों को वेलिंगटन टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला था। साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी आगे बढ़े हैं। जोहानसबर्ग रबाडा जोहानसबर्ग में बांग्लादेश के विरुद्ध पहले टेस्ट में आठ विकेट लेने के बाद दो पायदान ऊपर छठे नंबर पर आ गए हैं।

पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास दो स्थान चढक़र 12वें नंबर पर चले गए हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज हैं। उनके 861 अंक हैं। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (816) दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत एक स्थान चढक़र छठे नंबर पर चल गए हैं। उन्होंने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 128 रन की शानदार पारी खेली थी। भारतीय कप्तान शुभमन गिल तीन स्थान की छलांग लगाकर सातवें पायदान पर चले गए हैं। वह पहले टेस्ट में सिर्फ दो रनों से शतक से चूक गए थे। यशस्वी जायसवाल टॉप टेन में पहुंच गए हैं। वह पांच स्थान ऊपर चढक़र नौवें पर आ गए हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी ने 85 रन का योगदान दिया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button