मध्यप्रदेश

भोपाल में जनता क्वॉर्टर पर चला बुलडोजर, 3 हजार लोगों के बेघर होने का संकट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऐशबाग इलाके में बने हाउसिंग बोर्ड के करीब 600 EWS मकानों को आज जमींदोज किया जा रहा है. यहां रहने वाले लोगों को दस सालों से नोटिस दिया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों की मांग है कि उन्हें पहले मकान के बदले मकान दिया जाए.

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पूरे ऐशबाग ऐशबाग इलाके की बैरिकेडिंग कर करीब 40 जेसीबी, 10 पोकलेन मशीनें और 1,000 के आसपास पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर एक्शन जारी है. लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है.

क्यों गिराए जा रहे मकान ?

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड और नगर निगम ने करीब 40 से 50 साल पहले बने इन ईडब्ल्यूएस क्वार्टरों को बेहद जर्जर और रहने के लिए खतरनाक घोषित किया था. इस कार्रवाई से करीब 3,000 लोग प्रभावित हो रहे हैं.  प्रशासन का कहना है कि अधिकांश कब्जाधारियों के पास वैध रजिस्ट्री दस्तावेज नहीं हैं, जबकि लगभग 110 पात्र परिवारों को नई परियोजना के तहत फ्लैट दिए जाने की योजना है

हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत 

उधर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस ध्वस्तीकरण अभियान पर सामूहिक रोक लगाने से इनकार कर दिया है. हालांकि, अदालत ने क्वार्टर नंबर 465 के आवंटी मोहम्मद हफीज खान की याचिका पर किराए के मुआवजे का मामला तय होने तक 25 नवंबर तक की अंतरिम राहत दी है.

बताया जा रहा है कि इन निर्माणों को गिराने के बाद एमपी हाउसिंग बोर्ड इस जमीन पर बहुमंजिला इमारतें बनाएगा, जिसमें 110 वैध मूल आवंटियों को 20% बड़े नए फ्लैट और निर्माण अवधि तक किराया देने की बात कही गई है.

स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर बेहद आक्रोश है, उनके मुताबिक उनके पास अब कोई छत नहीं है और बिना इंतजाम उन्हें इस ठंड में उजाड़ा जा रहा है, जो बिल्कुल ठीक नहीं है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button