महाराष्ट्र

नेवल डॉकयार्ड की गोपनीय जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नेवल डॉकयार्ड के संवेदनशील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही थी. ये फोटो और वीडियो जिस अकाउंट से ये शेयर किया जा रहा था उसका कनेक्शन पाकिस्तान से होने का संदेह है. हालांकि, पुलिस अभी मामले की तह तक जाने के प्रयास में हैं. इस मामले में मुंबई के कोलाबा पुलिस ने आज शुक्रवार (20 नवंबर) को नेवल डॉकयार्ड में काम करने वाले 21 वर्षीय अप्रेंटिस को गिरफ्तार किया है.

आरोपी की पहचान बंटी रामप्रकाश मीना के रूप में हुई है. वो राजस्थान के करौली जिले का रहने वाला है. आरोपी पर नेवल डॉकयार्ड और भारतीय नौसेना के संवेदनशील ठिकानों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप है.

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

जांच एजेंसियों को आरोपी के ऑनलाइन अकाउंट का पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स से कनेक्शन होने का संदेह है. मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया डिजिटल लैब को एक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए संवेदनशील रक्षा प्रतिष्ठानों के फोटो और वीडियो शेयर किए जाने की जानकारी मिली थी. तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ Official Secrets Act, IT Act और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आरोपी हिरासत में भेजा गया

कोर्ट ने आरोपी को 23 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस आरोपी के इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप अकाउंट, मैसेज और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है. मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस मामले में आरोपी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं. आरोपी के वकील का दावा है कि फोटो अनजाने में अपलोड हुए हो सकते हैं और उनका मुवक्किल निर्दोष है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button